Home छत्तीसगढ़ अफीम और डोडा चूरा तस्करी का बड़ा खुलासा, तस्कर गिरफ्तार

अफीम और डोडा चूरा तस्करी का बड़ा खुलासा, तस्कर गिरफ्तार

0

दुर्ग: दुर्ग जिले में अफीम और डोडा चूरा की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलगांव और कुम्हारी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 ग्राम अफीम, 670 ग्राम डोडा चूरा, नगद रकम, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और वाहन जब्त किया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस को पहले से मिले सुराग के आधार पर सिलोदा स्थित राजस्थानी भोजनालय क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां राजस्थान के पिलवा गांव निवासी सुखराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी की डस्टर गाड़ी की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे 670 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के पास से 18,540 रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, वाहन के कागजात और ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है। इससे पहले भी पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले पकड़े गए आरोपियों में विकास बिश्नोई, बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटू राम शामिल थे। इसके बाद 15 मार्च को रणछोड़ राम उर्फ रणजीत और सुनील देवासी को पकड़ा गया था, जिनके पास से अफीम और डोडा चूरा के साथ नगद रकम बरामद हुई थी। 16 मार्च को पुलिस ने मदरूपा राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से 42,000 रुपए जब्त किए गए थे।

जो डोडा चूरा की बिक्री से कमाए गए थे। पूछताछ के दौरान विकास बिश्नोई ने खुलासा किया कि सुखराम बिश्नोई भी डोडा चूरा की खरीद-बिक्री में शामिल है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलोदा में दबिश देकर सुखराम को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ तस्करी और ड्रग कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुर्ग पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और संभावित अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। इस कार्रवाई से जिले में अफीम और डोडा चूरा की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने को दें। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश देती है, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here