Home क्रिकेट IPL 2026 से पहले SRH के लिए आई खुशखबरी, इस गेंदबाज को...

IPL 2026 से पहले SRH के लिए आई खुशखबरी, इस गेंदबाज को बोर्ड से मिल गया फिटनेस क्लीयरेंस

0

IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। कप्तान पैट कमिंस भले ही अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन एक विदेशी गेंदबाज को अपने बोर्ड से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है।

अब वह गेंदबाज भारत आकर आईपीएल 2026 में खेल सकता है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि श्रीलंका के पेसर ईशान मलिंगा हैं। कमिंस जब तक उपलब्ध नहीं होंगे, तब तक ईशान मलिंगा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा आराम से रह सकते हैं।

ईशान मलिंगा खतरनाक गेंदबाज हैं और वे पिछले सीजन 7 मैच खेल चुके हैं। इन सात मैचों में उन्होंने 13 विकेट निकालकर सभी को हैरान किया था। 1.2 करोड़ रुपये में मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इस गेंदबाज को पिक किया था। ईशान मलिंगा अभी तक चोटों से जूझ रहे थे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब उनको फिटनेस क्लीयरेंस दे दिया है, जिससे वे आईपीएल में खेलने के लिए आ सकते हैं। हालांकि, कुछ और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को अभी तक फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिल पाया है।

आईपीएल 2026 से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुछ स्टैंडर्ड सेट किए थे, जिसमें टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों को पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, उसके बाद ही वे आईपीएल में खेल सकते हैं। इसी कड़ी में सभी आईपीएल बाउंड खिलाड़ी फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही भारत आ सकते हैं। ईशान मलिंगा आईपीएल खेलने के लिए फिट हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के पेसर नुवान तुषारा, कोलकाता नाइट राइडर्स के पेसर मथीशा पथिराना और स्पिनर वानिंदु हसरंगा पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

विदेशी पेसर्स में सनराइजर्स हैदराबाद के पास यही दो नाम हैं। एक हैं कप्तान पैट कमिंस और दूसरे ईशान मलिंगा। पैट कमिंस चोट की वजह से पहले कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं हैं, जबकि मलिंगा अब शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन में नजर आने वाले हैं। वे आईपीएल 2025 के आखिर में लगातार प्लेइंग इलेवन में दिखे थे और दमदार गेंदबाजी भी की थी। ऐसे में मैनेजमेंट को उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here