Home छत्तीसगढ़ डौंडी स्कूल के पीटीआई शिक्षक पर गंभीर आरोप, महिला की शिकायत पर...

डौंडी स्कूल के पीटीआई शिक्षक पर गंभीर आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

0

बालोद: जिले के डौंडी स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील प्रस्ताव देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता ने डौंडी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने उसे ₹500 का नोट देकर संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला से अश्लील बातें भी कीं, जिससे आहत होकर महिला ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले जिला खेल अधिकारी बालोद के पद पर भी कार्य कर चुका है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया है। मोनिका ठाकुर एडिशनल एसपी ने कहा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here