Home छत्तीसगढ़ महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में हवन पूजन हुआ नव कन्याओं...

महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में हवन पूजन हुआ नव कन्याओं को कराया गया भोज

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : चैत्र नवरात्रि महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में गुरुवार को हवन पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रातः देवी माँ के स्वरूप नव कन्याओं व लगरूवा महराज का चरण धोकर कर उन्हें आसन में विराजित कर उनके माथे पर रोली अक्षत का तिलक वन्दन व लाल चुनरी ओढा कर खीर पूड़ी, फल आदि का भोज कराया।हवन 11 बजे प्रारंभ हुई जो शाम तक चला। हवन में दुर्गा सप्तशती के तेरह अध्यायों के बीज मन्त्रो से आहुति प्रदान की गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार की औषधि युक्त सांखला का उपयोग कर प्रथम अध्याय से तेरहवें अध्याय तक बारी बारी से यज्ञ शाला में प्रवेश लेकर यज्ञ व पूर्णाहुति में भाग लिया अंत मे माता की महाआरती कर सुख समृद्धि की कामना की गई।इस दौरान आचार्य नारायण प्रसाद पाठक ने महाष्टमी की महत्व बताते हुए कहा कि अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है उनकी आराधना से मानसिक शान्ति स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना करने का महा पर्व है।

नव दिनों तक जप तप करने से मन मे व्याप्त विकारो का नाश होता है।व माता की असीम कृपा प्राप्त होती है। अध्यक्ष कैलाश पवार, प्रमुख संचालक नरेंद्र नाग,उपाध्यक्ष गगन नाहटा,राम लाल नेताम महासचिव नेम सिंह बिशेन,सह सचिव नारद निषाद,बुधेस्वर साहू,कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव,पुजारी ज्ञान सागर पटेल, गणेश यादव, राजेश यदु, बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद संजय सारथीं ,तुकाराम साहू ,प्रवीण गुप्ता,भरत निर्मलकर,सचिन भंसाली,किशन गजेन्द्र,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू,लाल जी साहू,संतोष पवार, दीनदयाल गंधर्व,सुभाष यादव,महेंद्र साहू, ललित निर्मलकर,अभय नेताम ,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम ,मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम, , राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद,कल्प नाथ पाण्डे, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद,दीपक तंवर, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम,जसपाल कुंजाम,शेलेन्द्र कौशल,शान्ति लाल साहू,कौशल पटेल, शंकर पटेल,चंदन देवांगन,देवन्तीन श्रीमाली,जगतिन यादव,रीना बिसेन,परमीला साहू,नंदबाई पटेल,खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद, अभय नेताम ,बिन्दा मरकाम, सोनल बाई, तुलसी कुंजाम, सुरेश विश्वकर्मा, पूरन बिसेन,अंश गौतम आदि जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here