Home छत्तीसगढ़ अवैध रूप से सिलेंडर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 45...

अवैध रूप से सिलेंडर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

0

रायपुर :  विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 25/03/26 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चिचोली शान ए पंजाब ढ़ाबा के सामने मेनरोड में वाहन पिकअप सफेद रंग क्रमांक CG 04 QK 6282 के डाला में अधिक मात्रा में भरा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर रखा हुआ है, गाड़ी में दो लोग बैठे हुए है। सिलेंडर को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है जिस पर तस्दीक हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम चिचोली शान ए पंजाब ढ़ाबा के सामने तिल्या-खरोरा मेन रोड पहुंचा जहां पर वाहन पिकअप सफेद रंग क्रमांक CG 04 QK 6282 के डाला में लाल रंग का एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर एवं लाल नीला रंग का 37 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ 21 किलोग्राम वाला भरा हुआ सिलेंडर तथा लाल नीला रंग का 07 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ खाली सिलेंडर पाया गया जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर ड्रायवर गिनेश्वर प्रसाद साहू एवं कंडक्टर लावू राम को दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं करते हुए कागजात मालिक भुपेश्वर प्रसाद साहू के पास होना तथा उसी के हिसाब से काम करने बताये।

ड्रायवर गिनेश्वर प्रसाद साहू एवं कंडक्टर लादूराम के संयुक्त कब्जे से एक पिकअप सफेद रंग जिसमें आगे-पीछे दोनो नंबर प्लेट में CG 04 QK 6282 अंकित है पुरानी इस्तेमाली किमती लगभग 10,00,000 रूपये तथा लाल रंग का एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर सील खुला हुआ एवं लाल नीला रंग का 37 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ 21 किलोग्राम बाला भरा हुआ सिलेंडर सीलबंद 07 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ खाली सिलेंडर अनुमानित कीमत 74,000 रूपये रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा-106 भा.ना.सु.सं. के तहत कार्यवाही करते हुए मामला खाद्य विभाग से संबंधित होने से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतू खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता को 45 नग सिलेंडर वाहन चालक एवं कंडेक्टर को संपूर्ण दस्तावेज सुपुर्द किया गया।

पीकप वाहन क्र.CG 04 QK 6282 से सिलेंडर किया गया जप्त*
धारा-106 BNSS के तहत कार्यवाही

जिनसे सिलेंडर बरामद नाम/पता
1.गिनेश्वर प्रसाद पिता लेखराम साहू उम्र-32 पता- कुरूद वार्ड क्र.01लीला चौक थाना आरंग जिला-रायपुर
2.लादू राम पिता रामरख राम उम्र-29 साल पता- बिकमकोर कड़वासरा केडाने मोहल्ला थाना मतोड़ा जिला- जोधपुर (राजस्थान) हालपता- बालाजी होटल रसनी थाना आरंग जिला-रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here