Home देश पुतिन ने दी चेतावनी: ईरान जंग की तुलना कोरोना महामारी से, बोले—स्थिति...

पुतिन ने दी चेतावनी: ईरान जंग की तुलना कोरोना महामारी से, बोले—स्थिति अनिश्चित

0

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि खाड़ी जंग के दोषियों सहित कोई भी व्यक्ति दुनिया पर इसके पड़ने वाले परिणामों का अनुमान नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना कोविड महामारी से ही की जा सकती है, जिसके गंभीर परिणाम निकले थे।

शक्तिशाली यूनियन आफ इंडस्टि्रयलिस्ट्स एंड एंटरप्रेन्योर्स (आरएसपीपी) की कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए रूसी नेता ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से भड़के इस युद्ध के बढ़ने से कई तरह के उद्योग खतरे में पड़ गए हैं। यह कहना मुश्किल है कि इसके आगे और क्या गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सप्लाई चेन में भारी रुकावटेंपुतिन ने कहा-‘ पश्चिम एशिया में चल रहा सशस्त्र संघर्ष मौजूदा हालात पर लगातार असर डाल रहा है और अंतरराष्ट्रीय लाजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग तथा सप्लाई चेन में भारी रुकावटें पैदा कर रहा है।

भविष्यवाणी करना कठिनपुतिन के अनुसार, हाइड्रोकार्बन, धातुओं, उर्वरकों और अन्य उत्पादों के क्षेत्रों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा, ”पश्चिम एशिया में चल रही जंग के परिणामों की भविष्यवाणी करना अभी भी कठिन है।”

वास्तविकता में जीना होगारूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसकी तुलना कोविड-19 महामारी से की जा रही है जिसने वैश्विक स्तर पर जीवन को प्रभावित किया और विकास को धीमा कर दिया। पुतिन ने कहा कि रूस को वर्तमान वास्तविकता में जीना होगा और इसके लिए उसे मजबूत और एकजुट रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here