रायपुर/खरोरा: नगर पंचायत खरोरा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है.उन्होंने इस कल्याणकारी कदम के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘प्रधान सेवक’और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया.अनिल सोनी ने कहा”यह मोदी की गारंटी और साय सरकार के सुशासन का परिणाम है कि आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी मदद बिना किसी बिचौलिए के सीधे पहुँच रही है। ₹10,000 की यह वार्षिक सहायता गरीब परिवारों के लिए खुशहाली लेकर आएगी।”
छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार ने राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” के तहत प्रदेश के लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की है।



