नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आया, वो हर किरदार इस वक्त वाहवाही लूट रहा है। फिर चाहे वो फिल्म के हीरो रणवीर सिंह हों या फिर फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए एक्टर अर्जुन रामपाल हों। इसी बीच अब अर्जुन रामपाल के हाथ एक और नया प्रोजेक्ट लग गया है, जिसकी चर्चा इस वक्त जोरों से हो रही है।
इस सीरीज में अर्जुन रामपाल एक अलग और ताकतवर उद्योगपति की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी कहानी महत्वाकांक्षा, सत्ता और नैतिक पतन के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि अर्जुन रामपाल का ये किरदार असल में किसी से प्रेरित होने वाला है, भले ही मेकर्स इसे काल्पनिक बताने में लगे हों। वैसे भी अर्जुन रामपाल ने धुरंधर में भी इस्लामिक टेररिस्ट इल्यास कश्मीरी का किरदार निभाया था और अब बारी बिलेनियर में एक और नए किरदार की है।
ललित मोदी और माल्या से इंस्पार्ड होगा किरदार?हालांकि इस सबके बीच अब सवाल ये है कि वेबसीरीज में अर्जुन रामपाल जिस बड़े बिजनेसमैन की भूमिका में दिखेंगे, असल में वो किसी और से नहीं बल्कि ललित मोदी और विजय माल्या से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक ‘बिलियनेयर’ में अर्जुन का किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं है, बल्कि कई हस्तियों के जीवन से मिला-जुला हो सकता है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है। फिलहाल मेकर्स ने कहानी को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इतना तय है कि ‘बिलियनेयर’ में सत्ता, सफलता और उसकी कीमत की एक दिलचस्प कहानी नजर आएगी।
आपको बता दें कि हंसल मेहता इससे पहले भी ‘स्कैम’ जैसी सीरीज बनाकर वाहवाही लूट चुके हैं, जहां उन्होंने सच और फिक्शन के बीच की ऐसी कहानी दर्शकों को दिखाई कि हर कोई उनके काम का फैन हो गया और अब बारी ‘बिलेनियर’ की है।
इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। वहीं इसे अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने मिलकर लिखा है, जबकि प्रभलीन संधू ने इसे ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ये वेबसीरीज Amazon MX Player पर रिलीज होगी।



