Home छत्तीसगढ़ राजधानी में GST छापेमारी: लक्ष्मी कर्मशियल और SRS ट्रेडर्स पर 1 करोड़...

राजधानी में GST छापेमारी: लक्ष्मी कर्मशियल और SRS ट्रेडर्स पर 1 करोड़ की चोरी पकड़ी गई

0

रायपुर : राजधानी के दो बड़े फर्मों के खिलाफ स्टेट जीएसटी ने शिकंज कसा है. भैंसथान के आशापुरा कॉम्प्लेक्स के लक्ष्मी कर्मशियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी में 1 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है. गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से अधिकारियों की ने दोनों फार्मों पर दबिश दी थी.

GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर जीएसटी की टीम ने इन फार्मों पर छापेमारी की थी. करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच के लिए दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी. दस्तावेज की जांच में 1 करोड़ रुपए के जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई.

दोनों फर्मों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जीएसटी विभाग अब दोनों फार्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. इसमें जुर्माना, टैक्स रिकवरी के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here