Home देश-विदेश नई क्षेत्रीय व्यवस्था की आदत डाल लें, IRGC कमांडर ने ईरान-समर्थित उग्रवादी...

नई क्षेत्रीय व्यवस्था की आदत डाल लें, IRGC कमांडर ने ईरान-समर्थित उग्रवादी ग्रुप्स की तारीफ की

0

नई दिल्ली : ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी ने सोमवार को एक संदेश में तेहरान-समर्थित प्रॉक्सी समूहों की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी कार्रवाइयों ने क्षेत्र में नई व्यवस्था स्थापित कर दी है।

कानी ने साफ चेतावनी देते हुए कहा, ‘नए क्षेत्रीय व्यवस्था की आदत डाल लें।’ यह संदेश 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू हुए अमेरिका-इजरायल युद्ध के बाद कानी का दूसरा सार्वजनिक बयान है।

एक्स पोस्ट के बाद डिलीट हुआ अकाउंट कुद्स फोर्स कमांडर कानी ने X हैंडल पर पोस्ट किया था। बाद में प्लेटफॉर्म ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए अकाउंट को तुरंत सस्पेंड कर दिया। इसके बावजूद ईरानी समाचार एजेंसियों और सरकारी टेलीविजन ने बयान को कवरेज दिया।

कासिम सुलेमानी के बाद संभाली कमान बता दें कानी ने 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद कुद्स फोर्स की कमान संभाली थी।

उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि उनका लक्ष्य पूरे क्षेत्र में ‘सुरक्षा घेरा’ बनाना था।

लेकिन लेबनान के हिजबुल्ला और यमन के हुती ग्रुप जैसी तेहरान-समर्थित मिलिशिया ने इस ‘शासन के झूठे वादों’ को बेनकाब कर दिया।

हिजबुल्ला-हूती का किया जिक्र बयान में कहा गया, ‘हिजबुल्ला की बहादुर और कार्रवाइयां उत्तर में और अंसारुल्लाह (हूती) की दक्षिण में इन झूठे वादों को उजागर कर चुकी हैं।’

कानी ने इन ग्रुप्स के योगदान को ‘नई क्षेत्रीय व्यवस्था’ का आधार बताया और दावा किया कि ये बल स्वतंत्र रूप से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लड़ रहे हैं और आगे भी ‘सरप्राइज’ देने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here