Home छत्तीसगढ़ सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: सुकमा में नक्सल डंप बरामद, 2 ईनामी कैडर...

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: सुकमा में नक्सल डंप बरामद, 2 ईनामी कैडर ने किया आत्मसमर्पण

0

सुकमा :  जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प को परिणीत करने के उद्देश्य से दृढ़ संकल्पित होकर सभी सुरक्षाबलों द्वारा समन्वित रूप से सभी मोर्चे में कार्यवाही सुनिश्चित की गई जिसके परिणामस्वरुप अब बस्तर लगभग नक्सल मुक्त हो गया हैै,  छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुकमा पुलिस द्वारा ‘‘पूना मार्गेम’’ पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरुप सुकमा पुलिस को बड़ा नक्सल डंप बरामद करने में सफलता मिली एवं केकेबीएन डिवीजन ओडिशा में सक्रिय रहे 02 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.03.2026 को रक्षित आरक्षी केंद्र सुकमा में बस्तर रेंज आईजी  पी सुन्दरराज (IPS),  डीआईजी सुकमा रेंज  आनन्द राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण IPS,  रोहित शाह IPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा,  अभिषेक वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा,  मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुुकमा,  रविकांत सहारे उप पुलिस अधीक्षक विआशा. सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर पुनर्वास किया गया। सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और सघन सर्चिंग अभियान के कारण माओवादी अपनी हथियार  सामग्री जंगलों में छिपाकर पीछे हटने को मजबूर हुए हैं। इसी कड़ी में, शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व माओवादियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में कैश और हथियारों का डंप बरामद किया गया है।

बरामद नक्सल डंप सामग्री का विवरण 

* नगद ₹10 लाख रुपए।

* इंसास LMG राइफल –01 नग

* AK-47 राइफल – 02 नग।

•303 राइफल –03 नग।

•Ak 47 राउंड 14 नग

•303 राउंड 13 नग

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची :-

01. जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (उम्र लगभग 30 वर्ष)

▪️पता: ग्राम एलगुंडा, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा

▪️संगठन/पद: केकेबीएन डिवीजन अंतर्गत कंपनी नं. 08 की पार्टी सदस्य

▪️ईनाम: ₹08 लाख

🔻*02. सोनी उर्फ माड़वी  कोसी (पिता – देवा) (उम्र 24 वर्ष)

▪️पता: ग्राम गोरगुंडा, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा

▪️संगठन/पद: केकेबीएन डिवीजन अंतर्गत कंपनी नं. 08 की पार्टी सदस्य

▪️ईनाम: ₹08 लाख

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सुकमा  किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादियों के बड़े नक्सल डंप  जिसमें नगद 10 लाख रूपए एवं ऑटोमैटिक वेपन बरामद करने में सुरक्षाबल को बड़ी सफ़लता मिली है जिला सुकमा में माओवादी संगठन लगभग समाप्त हो चुका है और लगातार विकास कार्यों से दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। 31 मार्च 2026 ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ संकल्प की समय-सीमा का अंतिम दिन है, शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं सम्मानजनक जीवन की सुविधा दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here