Home छत्तीसगढ़ जिला जेल बैकुंठपुर में 119 बंदियो का स्क्रीनिंग एवं एक्स रे जांच...

जिला जेल बैकुंठपुर में 119 बंदियो का स्क्रीनिंग एवं एक्स रे जांच किया गया,संदिग्ध 9 मरीजों का नाट जांच हेतु सैंपल लिया

0

कोरिया  :टीवी मुक्त भारत अभियान द्वितीय चरण 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत कलेक्टर कोरिया श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी के दिशा निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन व जिला क्षय अधिकारी डॉ ए के सिंह के सहयोग से दिनांक 28/03/2026 को बैकुंठपुर जिला जेल में उच्च जोखिम समूह में रह रहे बंदियों का स्क्रीनिंग एवं हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा 119 बंदियो का स्क्रीनिंग एवं एक्स रे जांच किया गया । संदिग्ध 9 मरीजों का नाट जांच हेतु सैंपल लिया गया इस स्क्रीनिंग व जांच द्वारा।जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर से मेडिकल ऑफिसर टीवी विभाग डॉ सुरेंद्र पैकरा, बी एल यादव, राजेश सिंह एवं एक्स रे विभाग से जय कृष्ण जायसवाल एवं संगीता का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here