Home मनोरंजन सस्पेंस-एक्शन से भरा होगा अप्रैल का पहला शुक्रवार, OTT और थिएटर्स में...

सस्पेंस-एक्शन से भरा होगा अप्रैल का पहला शुक्रवार, OTT और थिएटर्स में 9 फिल्मों-सीरीज की बाढ़

0

शुक्रवार का इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है, क्योंकि हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी नई वेब सीरीज या फिल्म रिलीज होती है, जिसे देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं।

जहां मार्च के महीने में ‘धुरंधर 2’ ने थिएटर्स पर कब्जा जमाए रखा, तो वहीं ओटीटी पर आते ही ‘चिरैया’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्में-सीरीज छा गईं।

अब हम अप्रैल के पहले हफ्ते में कदम रख चुके हैं। इस शुक्रवार कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी और सिनेमाघरों में भूचाल लाने के लिए तैयार हैं। तो आइए फटाफट देख लेते हैं इस वीकेंड की पूरी रिलीज लिस्ट:

मा का सम (Maa Ka Sum)

इस 8 एपिसोड की सीरीज में 19 साल के लड़के अगस्त्य की कहानी दिखाई गई है, जो जिंदगी को मैथ के एक एल्गोरिदम की तरह देखता है। वह इस बात पर विश्वास करता है कि इंसानों के इमोशंस किसी भी मैथमेटिकल प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं, जिसकी वजह से वह खुद का ‘प्रोजेक्ट मॉम’ रिलीज करता है। इस सीरीज में मोना सिंह और मिहिर आहूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

रिलीज डेट: 3 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जोनर: मैथमेटिकल ड्रामा

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)

आमिर खान की 2025 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी लंबे समय के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

रिलीज डेट: 3 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (Sony LIV)
जोनर: स्पोर्ट्स ड्रामा

गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2 (Gangs of Galicia Season 2)

तीन साल के बाद अब काफी चीजें बदल चुकी हैं। अपने अतीत को पीछे छोड़ने की कई कोशिशों के बावजूद एना और डेनियल खुद को गैलिसिया के ड्रग्स ट्रेड में फंसा हुआ पाते हैं। इस बार वे उभरते हुए ड्रग युद्ध के विरोधी खेमों में खड़े हैं।

रिलीज डेट: 3 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर: क्राइम थ्रिलर

चिरंजीवी हनुमान (Chiranjeevi Hanuman)

‘चिरंजीवी हनुमान: द इटरनल’ एक अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म है। खास बात यह है कि यह पूरी फिल्म AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा जनरेट की गई है। यह फिल्म हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के निर्देशन की कमान राजेश मापुस्कर ने संभाली है।

रिलीज डेट: 2 अप्रैल
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
जोनर: माइथोलॉजिकल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here