Home छत्तीसगढ़ उर्वरक वितरण की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम गठित, शिकायतों का होगा...

उर्वरक वितरण की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम गठित, शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण

0

रायगढ़, 2 अप्रैल 2026 :  किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों के विक्रय एवं वितरण की सतत निगरानी तथा किसान कॉल सेंटर टो फ्री नंबर 07762220213 पर किसानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण के लिए उप संचालक कृषि, जिला रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से किसानों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत उर्वरकों के भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर निगरानी रखी जाएगी तथा कालाबाजारी, जमाखोरी, अमानक उर्वरकों एवं अधिक मूल्य पर विक्रय जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण किया जाएगा। कंट्रोल रूम के संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

हरीश राठौर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, रायगढ़ मोबा. नंबर 99934-03704 को नियंत्रण कक्ष प्रभारी बनाया गया है, जो प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। श्री युगल दत्त जोशी, कृषि विकास अधिकारी मोबा.नं 94255-21249 को नियंत्रण कक्ष उप प्रभारी का दायित्व दिया गया है, जो शिकायतों के निराकरण में सहयोग करेंगे। श्रीमती सुमन मिश्रा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोबा. नं. 99932-12113 को हेल्पलाइन नंबर प्रभारी बनाया गया है, जो प्राप्त शिकायतों का संधारण एवं अग्रेषण करेंगी।

इसी प्रकार श्री सीताराम सिदार, सहायक ग्रेड-3 मोबा.70001-10739 को हेल्पलाइन सहायक का दायित्व सौंपा गया है, जो शिकायतों का पंजीयन एवं रिकॉर्ड संधारण करेंगे। नियंत्रण कक्ष प्रभारी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर समाधान प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here