Home छत्तीसगढ़ अग्निवीर भर्ती : आवेदन की तारीख बढ़ी, युवाओं के सहयोग के लिए...

अग्निवीर भर्ती : आवेदन की तारीख बढ़ी, युवाओं के सहयोग के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

0

रायपुर : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। इसमें 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन में सुविधा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी संस्थानों में जाकर आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here