Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर-बस्तर में भूकंप के झटके, ओडिशा के कोरापुट में था केंद्र

जगदलपुर-बस्तर में भूकंप के झटके, ओडिशा के कोरापुट में था केंद्र

0

 जगदलपुर: जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जमीन के हिलने से कुछ पल के लिए लोग दहशत में आ गए. हालांकि, राहत की बात यह रही की कोई जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

नैशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बीती रात 11.31 बजे आए भूकंप का केंद्र ओडिशा का कोरापुट था. जमीन में 5 किमी नीचे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई.

भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. चंद पलों में झटकों के थम जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन भूकंप के लिहाज से कमोबेश सुरक्षित माने जाने वाले बस्तर में जमीन के हिलने की घटना ने न केवल आम लोगों को बल्कि भूविज्ञानियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here