Home छत्तीसगढ़ लोरमी में विभाग की बड़ी चूक, नालियां खुली छोड़ बढ़ाया खतरा

लोरमी में विभाग की बड़ी चूक, नालियां खुली छोड़ बढ़ाया खतरा

0

 मुंगेली : मुंगेली जिले के लोरमी नगर में लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहाँ सीसी रोड के निर्माण के दौरान बनाई गई नालियों को ढंकने के बजाय खुला छोड़ दिया गया है। विभाग की यह अनदेखी अब आम जनमानस और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

सड़क किनारे खुली पड़ी ये गहरी नालियां दुर्घटनाओं का केंद्र बन गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन बेजुबान पशु इन नालियों में गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि रात के अंधेरे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी यहाँ से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है।

अधूरे काम ने बढ़ाई परेशानी

नियमों के मुताबिक, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नाली निर्माण के तत्काल बाद उन्हें कंक्रीट कवर से ढंकना अनिवार्य होता है, ताकि जल निकासी भी सुचारू रहे और सुरक्षा भी बनी रहे। लेकिन लोरमी में पीडब्ल्यूडी विभाग ने निर्माण कार्य को अधूरा छोड़कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है।

नालियों पर ड्रेन कवर लगाने की मांग

नगरवासियों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन नालियों पर ड्रेन कवर लगवाए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here