Home छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनी गितिका चंदेल ,संगठन को मजबूत...

महिला कांग्रेस की मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनी गितिका चंदेल ,संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

0

मनेन्द्रगढ़ : कांग्रेस संगठन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए गितिका चंदेल को महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद गितिका चंदेल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का संकल्प लिया। गितिका चंदेल ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा चटर्जी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीता डे तथा नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिये सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी।

गितिका चंदेल ने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना, संगठन को मजबूत बनाना और महिलाओं को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आगे लाना है। वे महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये अभियान चलाएंगी।उन्होंने यह भी कहा कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, रोजगार और महिला सुरक्षा को प्रमुखता से उठाएंगी और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर कार्य करेंगी। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके सम्मान और सहयोग से ही संगठन मजबूत बनता है। आप सभी का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और मैं इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here