Home देश-विदेश ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान ने पंजाब में लगाया...

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान ने पंजाब में लगाया ‘गोबर टैक्स’, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

0

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पाकिस्तान में ऊर्जा संकट गहरा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गोबर टैक्स लगाया गया है।

अधिकारियों का दावा है कि यह कर साफ पंजाब पहल के तहत लगाया गया है। इसमें प्रति गाय या भैंस पर 30 पाकिस्तानी रुपये का दैनिक ”गोबर टैक्स” लागू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य 168 निर्धारित पशुपालन केंद्रों से भैंस का गोबर इकट्ठा करके बायोगैस का उत्पादन करना है।

पाकिस्तान में गोबर टैक्स पर को आई मीम्स की बाढ़यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब ईरान के साथ युद्ध के थमने का कोई आसार नहीं दिख रहा। पाकिस्तान ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। डीजल की कीमतें 520.35 और पेट्रोल की कीमत 458.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। गोबर टैक्स लगाने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं।

एक पोस्ट में कहा गया है कि अब तो मवेशियों को पालना भी मुश्किल है। अन्य यूजर ने कहा सरकार जल्द ही मानव मल पर भी कर लगाएगी और सुझाव दिया कि यह कर राजनेताओं के ”गोबर से भरे दिमाग” पर लागू किया जाए। कुछ यूजर्स ने सरकारी कार्यालयों के सामने भैंसों का झुंड लेकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here