Home छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Crime: वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, 9 आरोपी दबोचे, बाकी की तलाश...

Chhattisgarh Crime: वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश, 9 आरोपी दबोचे, बाकी की तलाश जारी

0

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो तेंदुओं की खाल के साथ एक अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने तेंदुओं की खाल कहां से प्राप्त की, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।

आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग की संयुक्त टीम फरार संदिग्धों की तलाश कर रही है। आशंका जताई गई है कि आरोपितों ने तेंदुओं का शिकार किया था। खाल की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। ये सभी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

वन विभाग की संयुक्त टीम संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके बैग से एक तेंदुए की खाल बरामद की गई। पूछताछ में अन्य आरोपितों की संलिप्तता सामने आने पर टीम ने कार्रवाई बढ़ाते हुए कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भी एक तेंदुए की खाल बरामद की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here