Home छत्तीसगढ़ तपती गर्मी में सेवा की ठंडी छांव: स्काउट-गाइड्स ने प्याऊ घर ...

तपती गर्मी में सेवा की ठंडी छांव: स्काउट-गाइड्स ने प्याऊ घर खोलकर राहगीरों को दी राहत

0

एस एच अज़हर अमन पथ किरंदुल : सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नगर में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा रूबी शैलेंद्र सिंह ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया ।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र की गरिमा मयी उपस्थिति रही।भीषण गर्मी के बीच भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ इकाई एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, किरंदुल के छात्र-छात्राओं ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आम नागरिकों और राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लगाए गए इस प्याऊ में ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी में बड़ी राहत मिली। प्याऊ घर एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेंद्र सिंह एवं नगर पालिका के सहयोग से हुआ ।

प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में स्काउट-गाइड्स के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। स्कूल परिसर के बाहर लगाए गए प्याऊ घर में मिट्टी के घड़ों के माध्यम से राहगीरों को पानी पिलाया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।रेंजर लीडर तृप्ति प्रसाद, स्काउट कैप्टन नारायण प्रसाद सहित कब, बुलबुल, स्काउट एवं गाइड के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को मानवता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here