Home मनोरंजन अनन्या और लक्ष्य के इश्क ने जीता फैंस का दिल,फिल्म ‘चांद मेरा...

अनन्या और लक्ष्य के इश्क ने जीता फैंस का दिल,फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पहला लुक आया सामने…

0

बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे अब एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है ‘चांद मेरा दिल’. धर्मा प्रोडक्शंस ने आज 6 अप्रैल को इस फिल्म के कई खूबसूरत पोस्टर्स शेयर किए हैं. इन पोस्टर्स में अनन्या और लक्ष्य एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं. दर्शकों को लंबे समय से इस जोड़ी का इंतजार था और अब आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या) की इस प्रेम कहानी की पहली झलक सबके सामने है. वहीं फिल्म का टीजर कल यानी 7 अप्रैल को रिलीज होगा.

कैसी होगी फिल्म की कहानी:- फिल्म के पोस्टर्स देखकर साफ पता चल रहा है कि यह कोई साधारण प्रेम कहानी नहीं होगी. पोस्टर्स पर कैप्शन भी लिखा है पेश है एक ऐसी प्रेम कहानी, जहां, जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है’. यह फिल्म प्यार, जुनून और जिंदगी की रफ्तार के बीच फंसी एक गहरी कहानी बयां करेगी. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे कभी-कभी मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिल पाता है.

रिलीज डेट का हुआ खुलासा:- फैंस को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. करण जौहर ने इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें जताई हैं. लक्ष्य और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पोस्टर्स में काफी रिफ्रेशिंग और रोमांटिक लग रही है, जिसे देखकर फैंस अब इसके टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here