Home स्वास्थ्य आंवले के साथ मिश्री खाने से सेहत को हो सकते हैं ये...

आंवले के साथ मिश्री खाने से सेहत को हो सकते हैं ये खास जबरदस्त फायदे….

0

आयुर्वेद में आंवले बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है और जब इसे मिश्री के साथ खाते हैं तो इसकी अहमियत और भी अधिक बढ़ जाती है। जब हम अक्सर थकान और कमजोर इम्युनिटी से जूझते हैं तो आंवला और मिश्री आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से आंवला और मिश्री खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।

आंवला और मिश्री का कॉम्बिनेशन:- आंवला विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर का भंडार है, लेकिन इसका स्वाद कसैला और खट्टा होता है। मिश्री न केवल इसके स्वाद को संतुलित करती है, बल्कि इसकी तासीर को और भी अधिक गुणकारी बनाती है। ध्यान रहे, यहाँ साधारण चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का उपयोग करना ही सबसे बेहतर होता है क्योंकि यह रसायनों से मुक्त और ठंडी तासीर वाली होती है।

आंवला और मिश्री इम्युनिटी को करता है मजबूत:- आंवला विटामिन-C का सबसे बड़ा स्रोत है। मिश्री के साथ इसका नियमित सेवन शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

आंवला और मिश्री पाचन तंत्र को करता है मजबूत:- अगर आप एसिडिटी, सीने में जलन या कब्ज से परेशान हैं, तो आंवला और मिश्री का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन रसों के स्राव में मदद करता है।

आंखों की रोशनी और बालों की चमक के लिए रामबाण:- आंवले में मौजूद ‘कैरोटीन’ आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। वहीं, मिश्री के साथ इसका सेवन बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और उन्हें असमय सफेद होने से रोकता है।

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में करता है मदद:- जिन लोगों को एनीमिया या खून की कमी है, उनके लिए यह मिश्रण रामबाण है। यह शरीर में आयरन को बढ़ाने में मदद करता है।

आंवला और मिश्री का सेवन कब और कैसै करें?

1.सूखे आंवले का चूर्ण और बराबर मात्रा में पिसी हुई मिश्री मिला लें। रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ लें।

2. यदि ताजा आंवला उपलब्ध है, तो 10-20 मिली रस में एक चम्मच मिश्री मिलाकर पिएं।

3. आयुर्वेद के अनुसार, इसका अधिक लाभ उठाने के लिए सुबह खाली पेट सेवन करना सबसे उत्तम माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here