Home छत्तीसगढ़ रायपुर में समरसता का संदेश: अंबेडकर जयंती पर समरसता भोज में शामिल...

रायपुर में समरसता का संदेश: अंबेडकर जयंती पर समरसता भोज में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

0

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग समाज के लोगों के साथ भोज किया। सीएम साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता हैं। इस संविधान के अनुसार सभी 140 करोड़ लोगों को एक समान जीवन जीने का अधिकार है। डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बाबा साहब का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। दलित परिवार में जीते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण की। बाबा साहब ने नारी शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया। ज्योतिबा फुले ने भी नारियों के लिए कार्य किया। भाजपा की सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिया जा रहा है।

सीएम साय ने आगे कहा, दुर्भाग्य है कि जिस पार्टी में बाबा थे वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्हें चुनाव में हराने का भी प्रयास किया गया। भाजपा ने बाबा साहब का सम्मान किया। उन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया। जहां उन्होंने पढ़ाई की लंदन में वहां उनका स्मारक बनाने का काम पीएम मोदी ने किया। पांच स्थानों को पंच तीर्थ बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here