Home छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड में बड़ी सफलता: म्यूल खातों के होलसेल ट्रेडर गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड में बड़ी सफलता: म्यूल खातों के होलसेल ट्रेडर गिरफ्तार

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  :पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। राजस्थान से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा लाया गया है। ये आरोपी देश के कई राज्यों में सक्रिय साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्य थे और बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) की थोक खरीदी-बिक्री करते थे।

आरोपी:
अर्चित गुजराती (20 वर्ष, नागौर, राजस्थान)
आदिल हुसैन (24 वर्ष, नागौर, राजस्थान)
अमित वर्मा (21 वर्ष, जयपुर, राजस्थान)
भूपेंद्र जांगीड (23 वर्ष, जोधपुर, राजस्थान)

पुलिस की उपलब्धि:
आरोपियों के पास से 1,18,500 रुपये नगद, मोबाइल, सिम कार्ड और ATM कार्ड बरामद।बता दे अंतरराष्ट्रीय नंबर्स से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर सैकड़ों बैंक खातों की खरीदी-बिक्री।

फ्रॉड की रकम विदेशी ATM से निकालने का तरीका अपनाते थे।
छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, UP, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक समेत 20 से ज्यादा राज्यों में इनके खिलाफ साइबर शिकायतें दर्ज।

यह कार्रवाई साइबर सेल दंतेवाड़ा, थाना बारसूर, बचेली और गीदम की संयुक्त टीम ने की। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स के उपयोग से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में यह सफलता हासिल की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here