निर्देशक Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है. Ranveer Singh स्टारर यह फिल्म रिलीज के करीब एक महीने बाद भी शानदार कमाई कर रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1095 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है और 1100 करोड़ क्लब में एंट्री से बेहद करीब पहुंच गई है.
चौथे मंगलवार को फिर दिखा दम:- फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. जहां चौथे सोमवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी गई थी, वहीं मंगलवार को फिल्म ने जबरदस्त वापसी की. ‘धुरंधर 2’ ने 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को करीब 7.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1095.67 करोड़ रुपये हो गई है.
‘पुष्पा 2’ से टक्कर:-कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ अब बड़ी फिल्मों को चुनौती दे रही है. चौथे हफ्ते में इसने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नजर Pushpa: The Rule – Part 2 के रिकॉर्ड पर है, जिसने चौथे हफ्ते में 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अगर फिल्म की यही रफ्तार रही, तो यह रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है.
1100 करोड़ क्लब में एंट्री तय:- ‘धुरंधर 2’ अब महज 5 करोड़ रुपये दूर है 1100 करोड़ के आंकड़े से. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 28वें दिन ही यह मुकाम हासिल कर लेगी. अगर ऐसा होता है, तो यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन सकती है जो इस क्लब में शामिल होगी.



