Home देश गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के यात्रियों...

गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी,गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन…

0

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है, जिससे लोगों को सफर में आसानी होगी. रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन कुल तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी. इससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को यात्रा का मौका मिलेगा और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

गोरखपुर से ऐसे होगा संचालन:-गाड़ी संख्या 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार स्पेशल ट्रेन 18, 25 अप्रैल और 2 मई को गोरखपुर से सुबह 10:05 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:05 बजे थावे स्टेशन पहुंचेगी. यहां थोड़े समय के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो जाएगी.

वापसी में भी मिलेगी सुविधा:- वापसी के लिए गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 19, 26 अप्रैल और 3 मई को अलीपुरद्वार से चलेगी. यह ट्रेन भी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 5:40 बजे थावे पहुंचेगी और फिर गोरखपुर के लिए आगे बढ़ेगी.

हर वर्ग के यात्रियों के लिए कोच:- इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इसमें जनरल कोच, स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकंड और एसी फर्स्ट क्लास के डिब्बे शामिल होंगे. साथ ही लगेज और एसएलआरडी कोच भी लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को हर तरह की सुविधा मिल सके.

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा:- गर्मी के समय ट्रेनों में अक्सर भारी भीड़ रहती है, जिससे लोगों को टिकट मिलने में परेशानी होती है. इस स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. खासकर बिहार और आसपास के इलाकों के लोगों को इसका फायदा होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here