Home छत्तीसगढ़ शिक्षक समाज का दर्पण : सृष्टि

शिक्षक समाज का दर्पण : सृष्टि

0
खैरझिटी हाई स्कूल में सेवा निवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह

 

महासमुंद : शासकीय हाई स्कूल प्रांगण खैरझिटी में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य  सृष्टि अमर चंद्राकर शामिल हुईं। इस दौरान इस दौरान शासकीय हाई स्कूल खैरझिटी में पदस्थ व्याख्याता भुनेश्वर प्रसाद दीवान तथा शिक्षक गजानंद ध्रुव व शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमावस में पदस्थ प्रधान पाठक इब्राहिम अशरफी को सम्मान विदाई दी गई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। भावी पीढ़ी को जीवन पथ पर आगे बढ़ने तथा समाज में सम्मान जनक स्थान प्राप्त करने का ज्ञान गुरुजनों से ही मिलता है। अनुशासन व नैतिक मूल्यों की शिक्षा स्कूल से ही मिलती है। आज सेवा निवृत्त हो रहे हमारे वरिष्ठ शिक्षक भले ही ऑफिशियली रिटायर हो रहे हैं, लेकिन समाज को उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे यही निवेदन करती हूं। सृष्टि ने तीनों शिक्षकों का पुष्पगुच्छ व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षकों ने अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा करते हुए। बच्चों को सदैव सदमार्ग पर चलकर बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम में स्कूल के अन्य शिक्षक गण, बच्चे व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here