एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल कॉम्प्लेक्स में इंटक से संबद्ध मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन किरंदुल द्वारा कैडर डेवलपमेंट हेतु एक दूरदर्शी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।22 मार्च 2026 को अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्यक्रम के चतुर्थ सप्ताह में 12 अप्रैल 2026 को यूनियन की वरिष्ठ सदस्य सम्माननीया बीना यादव ने “श्रमिक बौद्धिक विकास प्रशिक्षण” विषय पर गांधी भवन, किरंदुल में विशेष सत्र लिया।
श्रीमती यादव ने कार्यस्थल पर सुरक्षा, संगठन की भूमिका, नेतृत्व क्षमता विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित EPS-95 पेंशन योजना और NPS पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि EPS-95 योजना में 58 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन मिलती है, जिसमें न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा जरूरी है।सत्र में श्रमिक साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रमिकों के बौद्धिक, संगठनात्मक और व्यावहारिक विकास का सशक्त माध्यम बन रहा है।



