Home मनोरंजन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर में आई खुशियों का माहौल,बहन शाहीन...

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर में आई खुशियों का माहौल,बहन शाहीन ने की सगाई….

0

मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने सगाई कर ली है. उन्होंने फिटनेस कोच ईशान मेहरा को अपना जीवनसाथी चुना है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर करके अपने इस नए रिश्ते का ऐलान किया है. इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

तस्वीरों में दिखाई अंगूठी:- शाहीन और ईशान ने एक बगीचे में खिंचवाई गई अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं. इन फोटो में शाहीन अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं. अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही कर दिया.

परिवार और दोस्तों ने दी बधाई:- शाहीन की इस खुशी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ है.शाहीन भट्ट की सगाई की पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर प्यार लुटाया है. अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी, जहां परिणीति ने इसे ‘एक अटूट वादा’ बताया. अनन्या पांडे ने काफी इमोशनल होते हुए लिखा कि वे शाहीन के लिए बहुत खुश हैं और उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें. इनके अलावा अथिया शेट्टी, शानाया कपूर, नव्या नंदा और श्वेता बच्चन ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी बनाकर इस जोड़े को सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

शाहीन और ईशान के बारे में:- शाहीन भट्ट फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं. शाहीन फिल्मों की कहानी लिखती हैं और लोगों की मेंटल हेल्थ के लिए काम करती हैं. वहीं उनके होने वाले पति ईशान मेहरा एक फिटनेस और स्पोर्ट्स कोच हैं, जो लोगों को फिट रहने की ट्रेनिंग देते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here