Home छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी में सक्रिय हुई नगर पंचायत: 7वार्डों में बोर खनन शुरू,...

भीषण गर्मी में सक्रिय हुई नगर पंचायत: 7वार्डों में बोर खनन शुरू, अध्यक्ष की पहल पर मिली स्वीकृति

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :नगरी में बढ़ती भीषण गर्मी के चलते जल संकट गहराने लगा है। कई वार्डों में बोरवेल और कुएं सूखने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे हालात में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की पहल पर राज्य शासन से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से 70वार्डों में बोर खनन कार्य की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलते ही नगर पंचायत ने तत्परता दिखाते हुए सभी चयनित वार्डों में कार्य प्रारंभ करा दिया है।

नगर प्रशासन का कहना है कि यह कदम गर्मी के दौरान पेयजल संकट से निपटने के लिए उठाया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर बोर खनन के बाद सिंटेक्स टंकियां स्थापित कर नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना भी बनाई गई है।विभिन्न वार्डों में यह कार्य जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर किया जा रहा है, जिसमें वार्ड क्रमांक 14 में केकराल तालाब के पास, वार्ड 13 में गुढ़ियारी तालाब के समीप, वार्ड 2 तुमबाहरा में स्कूल के पास, वार्ड 7 में यादव समाज भवन के पास, वार्ड 8 में आंगनबाड़ी भवन के सामने तथा वार्ड 5 में शिव मंदिर सामुदायिक भवन के पास और वार्ड क्रमांक 1 में डमका डीही तालाब के पास बोर खनन कार्य जारी है।

सभी स्थानों पर विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि उन्हें गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं, इसे आगामी समय में जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के रूप में भी देखा जा रहा है। बोर खनन पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा लोक निर्माण सभापति अश्वनी निषाद स्वास्थ्य विभाग के सभापति शंकरदेव रविंद्र गौर गुड्डू भूपेंद्र वर्मा छोटेलाल साहू चंद्रहास साहू एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here