Home छत्तीसगढ़ भिरालाट में रात्रिकालीन ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा...

भिरालाट में रात्रिकालीन ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा 10 हजार रुपए का पुरस्कार

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :– जिले के भिरालाट में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से रात्रिकालीन ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ठाकुर देव स्टेडियम, भिरालाट में 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गई है, जिसमें आसपास के गांवों सहित 40 टीमों ने हिस्सा लिया है।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10,000 रुपए नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5,000 रुपए नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 550 रुपए निर्धारित किया गया है।

टूर्नामेंट के लिए कुछ नियम एवं शर्तें भी तय की गई हैं, जिनके अनुसार अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। प्रत्येक खिलाड़ी एक ही गांव का होना अनिवार्य रहेगा तथा आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। मैच खेलने से एक दिन पूर्व टीमों को संपर्क करना होगा। किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णय समिति का फैसला अंतिम होगा। आयोजकों ने सभी टीमों से समय पर पहुंचने की अपील की है। इस प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्रामवासी भिरालाट द्वारा किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here