Home छत्तीसगढ़ बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पेड़ से भिड़ी, एक...

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पेड़ से भिड़ी, एक की जान गई

0

बलरामपुर : वाड्रफनगर के अजगरा नाले के पास पिकअप पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप से छत्तीसगढ़ के इंजानी गांव से उत्तरप्रदेश के म्योरपुर बारात जा रहे थे। पिकअप में कुल 7 लोग सवार थे। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

बता दें कि हर साल शादी के सीजन में मालवाहक गाड़ियों का उपयोग किया जाता है। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से आए दिन हादसे हो रहे और लोगों की जानें जा रही है। बड़ी सवाल यह है कि आखिर कब मालवाहक वाहनों में बारात ले जाने का सिलसिला रुकेगा। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here