Home मनोरंजन रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में नजर आएंगे ,रितेश–जेनिलिया के बेटे...

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में नजर आएंगे ,रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख….

0

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म की खास बात सिर्फ इसकी भव्यता ही नहीं, बल्कि यह भी है कि इसमें उनकी पत्नी जेनिलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं, यह फिल्म उनके परिवार के लिए एक खास पड़ाव भी बन गई है, क्योंकि उनके 10 साल के बेटे राहिल देशमुख इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं.

ट्रेलर में दिखी शिवाजी महाराज की झलक:- मुंबई में सोमवार को फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर की शुरुआत छोटे छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार से होती है, जो स्वराज की बात करते नजर आते हैं. इस किरदार को निभा रहे बच्चे कोई और नहीं बल्कि राहिल देशमुख हैं. ट्रेलर में शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर उनके संघर्ष और मुगलों के खिलाफ लड़ी गई लड़ाइयों की झलक दिखाई गई है.

राहिल के बारे में खास बातें:- साल 2016 में जन्मे राहिल देशमुख, रितेश और जेनिलिया के छोटे बेटे हैं. उनके बड़े बेटे रियान का जन्म 2014 में हुआ था. दोनों बच्चों को अक्सर उनके सादगी भरे व्यवहार और संस्कारों के लिए सराहा जाता है. सोशल मीडिया पर भी यह स्टार कपल अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों को साझा करता रहता है.

कब रिलीज होगी फिल्म:- रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here