नई दिल्ली: भारत और चीन को नरक के गड्ढे (Hell-holes) बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के बाद ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा साझा किए गए इस नस्लवादी बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने उन पर तीखा तंज कसा है। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत को दर्शाने वाला एक वीडियो साझा किया।
भारत ने इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए इन्हें अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र बताया। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप का नाम लिए बिना एक बयान में कहा कि ये टिप्पणियां “निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शाती हैं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं।”



