Home छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन तोड़ी, सरगना समेत 4...

दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन तोड़ी, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

0

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फर्जी ड्र्ग लाइसेंस तैयार कर ई-कुरियर के माध्यम से प्रतिबंधित सिरप मंगाकर बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित कोडिन सिरप भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल को चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र ग्राम जुनवानी खम्हरिया रोड भिलाई के पास 3 व्यक्तियों द्वारा कोडिन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी स्मृतिनगर व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर सेण्ट्रो कार क्रमांक CG-07/8595 को रोककर जांच की गई।

इंडिया मार्ट से मंगवाकर अवैध बिक्री

वाहन की तलाशी दौरान 7 कार्टून में प्रतिबंधित कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी योगेश शर्मा व उमेश कुमार यादव द्वारा फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर गुजरात की कंपनी से इंडिया मार्ट/ई-कुरियर माध्यम से नशीली सिरप मंगाकर अवैध बिक्री करना स्वीकार किया।

जाँच में यह पाया गया कि आरोपी योगेश शर्मा द्वारा एक वास्तविक ड्रग लाइसेंस में एडिटिंग कर फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार किया गया था। फर्जी लेटरपैड व सील बनवाकर उसके आधार पर कोडीन युक्त सिरप मंगाई गई थी। सिरप को अधिक कीमत पर अन्य आरोपियों व स्थानीय युवाओं को बेचा जाता था।

आरोपी महावीर जैन उर्फ रोहित व सतीश मेश्राम को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित सिरप की बिक्री से अवैध धन लाभ अर्जित किया जाना पाया गया। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 22, 8(ख), 27(क), 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल

ग्राम जुनवानी खम्हरिया रोड के पास, भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपियों का नाम

1. योगेश शर्मा, उम्र 41 वर्ष, कादम्बरी नगर, दुर्ग।

2. उमेश कुमार यादव, उम्र 42 वर्ष, पदुमनगर, चरोदा, पुरानी भिलाई।

3. महावीर जैन उर्फ रोहित, उम्र 38 वर्ष, पोलसाय पारा, दुर्ग।

4. सतीश मेश्राम, उम्र 40 वर्ष, शंकर नगर, दुर्ग।

जब्त माल

1. प्रतिबंधित कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप – 800 नग कीमत 2,08,800/- रुपये।

2. एक एक्टिवा–कीमत 30,000 रुपये।

3. एक सेण्ट्रो कार–कीमत 1,00,000 रुपये।

4. 04 मोबाईल फोन–कीमत 1,60,000 रुपये।

5. प्रतिबंधित सिरप बिक्री की रकम–1,200 रुपये।

कुल जप्त मशरूका–लगभग 5,00,000 रुपये।

इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

प्रतिबंधित मादक पदार्थों, नशीली दवाओं अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here