Home छत्तीसगढ़ सट्टेबाजी के मास्टरमाइंड पर शिकंजा: बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का...

सट्टेबाजी के मास्टरमाइंड पर शिकंजा: बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा

0

 रायपुर : ऑनलाइन सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एप के मास्टरमाइंड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में डीएसपी, टीआई समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस पिछले एक घंटे से लगातार तलाशी और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

मुंबई से गिरफ्तार हुआ था बाबू खेमानी

रायपुर कमिश्नरेट (डीसीपी क्राइम एवं साइबर) ने बीते 17 अप्रैल को पूरे मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टा गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही टीम ने महाराष्ट्र और गोवा में दबिश देकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक पूरा पैनल नेटवर्क ध्वस्त कर दिया। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की सतत मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने यह बड़ी कार्रवाई की।

खुलासे में बताया गया कि बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई वर्षों से ‘3Stumps’, ‘रेड्डी ग्रुप’, ‘बजरंग ग्रुप’, ‘मेट्रो 65’ और ‘डायमंड मास्टर’ जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनलों का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ में चलाया जा रहा था और इसमें म्यूल खातों के जरिए लेन-देन किया जाता था।

कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

जांच में सामने आया कि यह सट्टा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गोवा और अन्य राज्यों तक फैला हुआ था। गोवा में संचालित एक लाइन पैनल को भी ध्वस्त किया गया है। अब तक इस मामले में 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

भारी मात्रा में सामग्री बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 03 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, 01 राउटर, 10 एटीएम कार्ड, सट्टा हिसाब-किताब की कॉपियां और 01 बीएमडब्ल्यू कार सहित अन्य सामान जब्त किया। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई।

जांच में बड़ा खुलासा

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 20-30 हजार रुपये में बैंक खाते खरीदकर उनका इस्तेमाल सट्टे की रकम के लेन-देन में करते थे। इसके अलावा बाबू खेमानी वर्ष 2011, 2023 और 2025 में कई बार विदेश यात्रा कर चुका है, जिसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here