महासमुंद: पीएम मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। जिसका विपक्ष शुरू से विरोध कर रही है। इससे विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आया है। यह आरोप रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा की प्रदेश महिला प्रवक्ता डॉ किरण बघेल ने पत्रकारवार्ता में लगाया।
वार्ता को सम्बोधित करते हुए , पुरेन्द्र मिश्रा डॉ किरण बघेल और भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू ने कहा कि देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वार्थी विपक्ष ने पिछले 30 वर्षों तक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण में बाधा उत्पन्न की और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में देरी की। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर देश की महिलाओं को निराश किया है और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के रुख से उच्च पदों पर आसीन महिलाओं के प्रति उनका नजरिया उजागर होता है। किरण बघेल ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद महिलाओं के उत्थान, अधिकार और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। भाजपा माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रेसवार्ता में जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू, युवा नेता पंकज चंद्राकर समेत अन्य भाजपा नेता और महिला नेत्री मौजूद रहे।



