Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मिली नई धार,जिला कार्यालय और सहायक जिला प्रभारी की...

कांग्रेस संगठन को मिली नई धार,जिला कार्यालय और सहायक जिला प्रभारी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

0

संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, कार्यकर्ताओं ने कहा—अब और मजबूत होगी जमीनी पकड़

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद : जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जिला कार्यालय के संचालन को सुदृढ़ किया गया है तथा सहायक जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है।इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।लंबे समय से संगठन में सक्रियता और बेहतर समन्वय की मांग उठ रही थी,जिसे अब नई जिम्मेदारियों के साथ पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है जिसमें जिला कार्यालय प्रभारी के लिए नीरज ठाकुर के साथ जिला कार्यालय को सक्रिय और प्रभावी बनाने के साथ-साथ सहायक जिला प्रभारी के रूप में छगन यादव की नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए “संजीवनी” बताया है।

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी और आम जनता के मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा।कई कार्यकर्ताओं ने इसे आगामी चुनावों को देखते हुए रणनीतिक निर्णय बताया है,जिससे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सकेगा।इस नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि जिला कार्यालय अब केवल औपचारिक केंद्र नहीं रहेगा,बल्कि यहां से जनसमस्याओं पर नियमित चर्चा,आंदोलन की रूपरेखा,रणनीति और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय पहल की जाएगी।सहायक जिला प्रभारी छगन यादव की नियुक्ति से संगठन में समन्वय और अनुशासन बढ़ेगा,जिससे पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

कांग्रेस कार्यालय प्रभारी और सहायक प्रभारी की नियुक्ति के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और युवा साथियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और जनता के बीच कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी।कुल मिलाकर,जिला कार्यालय की मजबूती और सहायक जिला प्रभारी की नियुक्ति कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।उनकी नियुक्ति पर श्रीमती रश्मी चंद्राकर,सुखचंद बेसरा,पवन सोनकर,रमेश शर्मा,पुष्पा साहू,सन्नी मेमन,राजेश साहू, ज्ञानेश तिवारी, महेंद्र सहीस चेतन सिन्हा,प्रेम सोनवानी,अमित मिरी,मंजू ध्रुव,जुनैद खान,महेश्वर बघेल,योगेश्वरी साहू,सुनिता श्रीवास, जगन्नाथ साहू,रोहिणी साहू, कषतुरी तारक,रमन कुकरेजा,गुरनूर कौर कुकरेजा,इदरीश हिंगोरा ने बधाई दिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here