Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा: मां की हत्या करने वाला बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार, झाड़-फूंक...

दंतेवाड़ा: मां की हत्या करने वाला बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार, झाड़-फूंक के विवाद में हंसिए से मारा

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम धनीकरका में मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को प्रार्थी कोवा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह पत्नी आयते मरकाम और भाभी के साथ घर के आंगन में आम छील रहा था। बेटा बुधराम अपनी बुआ का झाड़-फूंक करने बैठा था। उसने पिता को देवगुड़ी से रेत लाने भेज दिया।

इसी दौरान मां आयते मरकाम (53) ने बुधराम को झाड़-फूंक करने से मना किया और बाहर जाकर झाड़-फूंक करने पर टोका। इससे गुस्साए बुधराम मरकाम (34) ने मां से मारपीट की, जमीन पर पटक दिया और हंसिए से सीने में वार कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और एसडीओपी आकांक्षा सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में कुआकोंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी बुधराम मरकाम के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को 25 अप्रैल 2026 को न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी: बुधराम मरकाम, पिता कोवा मरकाम, उम्र 34 वर्ष, ग्राम धनीकरका, थाना कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा।

कार्रवाई में शामिल: निरीक्षक अर्जुन पटेल, उपनिरीक्षक खम्मन सिंह कोर्राम, सउनि संतोष यादव, महिला प्रधान आरक्षक रोशलिन तिर्की, भारत नेताम, आरक्षक लक्ष्मीचंद, मोंटू बेरिहा, घनश्याम सेन, मंगल नेताम, मनमोहन ठाकुर, मन्नू तामो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here