छुरा नगर के मां शीतला मंदिर प्रांगण में मंत्री, सांसद, विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजनों ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद/छुरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 133वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण रविवार को छुरा नगर के शीतला माता मंदिर प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिए समाज के प्रेरणादायी प्रयासों, नवाचारों, संस्कृति, सेवा कार्यों और देश के विभिन्न हिस्सों की सकारात्मक पहल को देशवासियों तक पहुंचाते हैं, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित कर विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश देते हैं। मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का अभियान है।
सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक रोहित साहू ने भी कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं। यह कार्यक्रम आमजन को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का सशक्त मंच बन चुका है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और मन की बात के माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, सुरेन्द्र सोनटेके, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, शिवांगी चतुर्वेदी, लेखराज धुर्वा, नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, प्रीतम सिन्हा, बलदेव सिंह हुंदल, मिलेश्वरी साहू, माधुरी साहू, सुरेन्द्र सोनटेके, धनराज विश्वकर्मा, अमित बखारिया, मीरा ठाकुर, माधुरी साहू, भारती साहू, खोमन चंद्राकर, रिखीराम यादव, मधुबाला रात्रे, लीना पंडा, थानसिंग निषाद,भारती साहू, मिलेश्वरी साहू, मोहन कुलदीप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।



