एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत परियोजना के आसपास के गांवों में आदिवासी ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। यह कार्य अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण के निर्देशन और उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के.एल. नागवेणी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इन शिविरों में ग्राम पंचायत समलवार, चोलनार, कलेपाल, कोड़ेनार, टिकनपाल और बेनपाल के ग्रामीणों की खून जांच, ब्लडप्रेशर, मलेरिया, खांसी, सर्दी व बुखार जैसी बीमारियों की जांच की गई।
बता दे ग्राम कोड़ेनार और ग्राम पंचायत कलेपाल व टिकनपाल के सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित हुए। मेडिकल टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.वी. लाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. खुशबू श्रीवास्तव और डॉ. प्रशांत सिंगदिलवार शामिल रहे। जांच के बाद सभी ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं।
शिविर के दौरान प्रबंधक (CSR) विवेक कुमार रक्शा, एस.आर. गावडे, सहायक प्रबंधक कुनामी हंसदा, मेल नर्स सुनील कुमार, महिला नर्स सुजीता कुंजाम, कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी, बेनपाल वन समिति सचिव सुशील कुंजाम, कलेपाल सरपंच पति गोविंद गावड़े, टिकनपाल सरपंच पति बुधराम ताती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।


