संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगरी क्षेत्र मे इन दिनो अवैध रेत का कारोबार जोरो से फल फूल रहा है यही नही अब तो नगरी क्षेत्र के नदी मे बकायदा चेन माउन्टेन से हाईवा मे रेत परिवहन का खेल भी चालू हो गया जहा रात होते ही अवैध हाईवा की क्षेत्र के सडको मे लाईन लगी रहती है जिससे शासन को राजस्व का रोजाना लाखो का नुकसान हो रहा जहा अधिकारी छोटे छोटे ट्रेक्टर पर कार्यवाही कर पल्ला झाड रहे और बडे माफिया अराम से अवैध कार्यो को अंजाम दे रहे उल्लेखनिय है की नगरी ब्लाक मे एक भी रेत खदान नही है और यहा रोजाना रेत से भरी हाईवा की लाईन लगी रहती है जहा बगैर पीट पास रायल्टी के रेत व गिट्टी परिवहन हो रहे मगर इन गाडियो पर अधिकारियो की नजर नही पडती अधिकारी सिर्फ नदियो मे ट्रेक्टर पर कार्यवाही कर वाहवाही लूट रहे जिसका पूरा फायदा अवैध परिवहन मे लिप्त हाईवा उठा रहे
सलेरिया नदी बना अवैध खदान
बता दे नगरी ब्लाक के गट्टासिल्ली क्षेत्र के बगरूमनाला ग्राम मे एक सलेरिया नदी है जो काफी बडी नही है यहा ग्राम वनाचल मे होने के चलते अवैध रेत परिवहन कर्ताओ का सुरक्षित ठिकाना बन गया है इस नदी मे बकायदा चेन माउन्टेन लगाकर हाईवा रेत अवैध रेत का परिवहन जोरो पर चल रहा है जहा नदी मे पहुचने के लिये बकायदा रास्ता भी बनाया गया है और बडे ही अराम से रात के साये मे रोजाना हाईवा वाहनो की यहा लाईन लगी रहती है
ठेकेदार को निर्माण कार्य मे सप्लाई
वही इन दिनो करोडो रूपय की लागत से गणेश घाट सिहावा व साकरा केनाल मे नहर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है इस।निर्माण कार्य मे रेत का अंबार लगा हुआ है है अगर इस पर जाच की जाये की रेत कहा से आया और कौन परिवहन किया जितने रेत डम्प किया गया है जिसका रायल्टी की जाच की जाये तो अवैध परिवहन या वैध परिवहन है इसकी परत भी खुलकर सामने आ जायेगी जहा शासन को भी राजस्व का आय की स्पष्ट हो जायेगी



