Home देश गाजियाबाद में बुधवार सुबह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई...

गाजियाबाद में बुधवार सुबह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें…

0

अग्निशमन विभाग के अनुसार, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी. जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.

राहत और बचाव अभियान में दमकल की गई गाड़ियों को लगाया गया:- आग पर काबू पाने के लिए वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

इमारत में फंसे कई लोगों को बचाया गया:- इमारत में फंसे कई निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है.

स्थानीय ने क्या बताया:- गौर ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले अजय शर्मा ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा- ऊपरी मंजिल पर आग लग गई थी. हमने आग बुझाने का सिस्टम लगवाया हुआ था. RWA ने अभी-अभी आग बुझाने का एक नया सिस्टम लगवाया था. यह बहुत बढ़िया काम कर रहा है. पाइप एक बॉक्स के अंदर था, इसलिए लोग समझ नहीं पा रहे थे कि इसे कैसे खोलें या क्या करें. मैंने कहा, इतना सोचने का समय नहीं है. मैंने जल्दी से शीशा तोड़ा और पाइप बाहर निकाल लिया. कोई घायल नहीं हुआ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here