Home छत्तीसगढ़ जिला कांग्रेस संगठन मजबूत: बूथ से वार्ड स्तर तक कमेटियों का गठन...

जिला कांग्रेस संगठन मजबूत: बूथ से वार्ड स्तर तक कमेटियों का गठन पूर्ण,सूची प्रदेश कार्यालय में जमा

0

राधेश्याम सोनवनी,गरियाबंद: जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बूथ,पंचायत और वार्ड स्तर की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस उपलब्धि के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने रायपुर स्थित राजीव भवन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ में समस्त कमेटियों की सूची औपचारिक रूप से जमा कर दी।जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा चलाए गए संगठन विस्तार अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ,पंचायत और वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया,जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हुई है।

जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए प्रदेश कार्यालय में सूची प्रस्तुत की।उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं,बल्कि संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय और सशक्त बनाने का प्रयास है।
इस मिशन को शत-प्रतिशत सफल बनाने में जिले के विधायक,पूर्व विधायक,समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,ब्लॉक प्रभारी,मंडल एवं सेक्टर पदाधिकारी सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। सभी ने समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान की है।जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय में यही मजबूत संगठन पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here