Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, कई...

छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, कई गंभीर घायल

0

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के जमनीपाल से यात्रियों को लेकर रायगढ़ के सरिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गया है. बस में सवार 50 लोगों घायल हो गए हैं. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद में हुई है. यात्री बस कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ जिला के सरिया जा रही थीं. इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई. बस में करीब 60 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि 50 लोगों को चोटें आई है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

हादसे की सूचना के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद सड़क पर लगे जाम की स्थिति को क्लियर कराया जा रहा है. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here