Home मनोरंजन यश की ‘टॉक्सिक’, फिर हो गई पोस्टपोन 4 जून को रिलीज नहीं...

यश की ‘टॉक्सिक’, फिर हो गई पोस्टपोन 4 जून को रिलीज नहीं होगी जानें क्या है नई डेट…

0

फिल्म केजीएफ के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही बाजार में धूम मचा दी है और इसे यश का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। हालांकि अब फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

रिलीज डेट में हुआ बदलाव:- यश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए बताया कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी। उन्होंने साफ किया कि फिल्म की नई रिलीज डेट को ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखते हुए तय किया जाएगा। यह फैसला सिनेमाकॉन 2026 में फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद लिया गया है।

क्यों टली ‘टॉक्सिक’:- यश ने अपने नोट में लिखा कि कुछ फिल्में हमें सिनेमा से प्यार करने की वजह याद दिलाती हैं और ‘टॉक्सिक’ भी ऐसी ही फिल्म है। उन्होंने बताया कि सिनेमाकॉन में फिल्म को दुनियाभर से जबरदस्त प्यार मिला, जिसके बाद टीम ने तय किया कि फिल्म को वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाए। इसके लिए बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स के साथ काम किया जा रहा है, इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

ग्लोबल ऑडियंस पर फोकस:- यश का मानना है कि ‘टॉक्सिक’ भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय सिनेमा दुनिया के सामने अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और ऐसे में स्तर को और ऊंचा रखना जरूरी है। एक एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर वह इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और फिल्म को हर कोने तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना चाहते हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here