पटना में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है.
तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार:- जानकारी के मुताबिक, बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. इससे पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी स्थिति भी बन सकती है.
गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट:- मौसम का यह बदलाव पूरी तरह राहत भरा नहीं होगा. विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है.मौसम के इस बदलाव से आम जनजीवन काफ़ी प्रभावित हो सकती है.
लोगों के लिए अलर्ट और सावधानी:- मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें. अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.पटना में अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है. ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.



