हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को विवाह, सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का कारक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर स्थिति में हो या गुरु दोष है, तो विवाह में बार-बार अड़चनें आने लगती हैं। कई बार रिश्ता तय होते-होते टूट जाता है या बिना किसी वजह के शादी में देरी होती रहती है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय न केवल कुंडली के दोषों को शांत करते हैं, बल्कि विवाह के प्रबल योग भी बनाते हैं। आइए जानते हैं।
गुरुवार के दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान के बाद माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। ज्योतिष के अनुसार, पीला रंग गुरु बृहस्पति को बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।



