Home छत्तीसगढ़ पानी भरने को लेकर खूनी वारदात! कुल्हाड़ी हमले से दहला सिरगिट्टी इलाका

पानी भरने को लेकर खूनी वारदात! कुल्हाड़ी हमले से दहला सिरगिट्टी इलाका

0

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में पानी को लेकर गंभीर वारदात सामने आया है। मोटर पंप चालू करने के विवाद पर ऑटो ड्राइवर के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

महिमा नगर निवासी शज्जाद अली ऑटो ड्राइवर है। 7 मई की रात ऑटो चलाकर घर लौटा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते मोटर पंप अपने आप चालू हो गया। सुबह शज्जाद पानी भरने गया, तब रात में बोर चालू कर पानी भरने को लेकर पड़ोसी कुनाल मानिकपुरी और उसके रिश्तेदार ने विवाद शुरू कर दिया। शज्जाद ने बताया, उसने मोटर चालू नहीं किया, शाॅर्ट सर्किट की वजह से हो सकता है, मोटर चालू हो गया हो, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हो गया था।

घर घुसकर टंगिया से किया हमला

कुछ देर बाद कुनाल मानिकपुरी शज्जाद के घर में घुस आया। पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान शज्जाद पर कुल्हाड़ी और गमले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

हमला करने के बाद आरोपी ने फैलाया भ्रम

घायल शज्जाद ने आरोप लगाया , घटना के बाद आरोपी अफवाह फैला रहा है, पत्नी ने उसके साथ मारपीट की, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया, मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here